छत्तीसगढ़: करंट लगने से ठेकेदार की मौत, 3 मई को होनी थी शादी
धमतरी। छत्तीसगढ़ में एक घर में काम करवा रहे ठेकेदार की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। बता दें मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उसका काम खत्म हो गया था और वह अपना सामान जमा कर रहा था। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों की …
धमतरी। छत्तीसगढ़ में एक घर में काम करवा रहे ठेकेदार की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। बता दें मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उसका काम खत्म हो गया था और वह अपना सामान जमा कर रहा था। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गया। उसको करंट इतनी तेज लगा कि वह छत से गिर पड़ा और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
बता दें मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है यहां रभट्ठी निवासी श्याम कार्तिक साहू पेशे से ठेकेदार था और वह मकान निर्माण करवाता था। गुरुवार को भी वह कुरूद के धोबनी तालाब वार्ड में मकान बनाने का काम करवा रहा था। शाम को काम करवाने के बाद उसने जब सामान इक्ट्ठा करना शुरू किया था। उसी दौरान ये हादसा हो गया। हादसा होने के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया श्याम कार्तिक साहू की 25 दिन बाद 3 मई को शादी होने वाली थी। जिसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। वहीं घटना के बाद से ही घर में मातम पसर गया है। शाम होने के कारण गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका था। जिसके बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया है और परिजनों को उसका शव सौंपा दिया है।
इसे भी पढ़ें-
छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 1000 परिवहन सुविधा केंद्र
