हरदोई: सीएससी सेंटर में हुई चोरी, खिड़की तोड़ कर 10 गैस सिलेंडर और सोलर प्लेट उड़ा ले गए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पुलिस गश्त के बाद भी चोर अपनी आदत से बाज़ नहीं आ रहें हैं। हरदोई बावन रोड किनारे तत्यौरा चौराहे पर सीएससी सेन्टर की खिड़की तोड़ कर वहां से हजारों रुपए की चोरी होने से लोग डरे हुए हैं। इतना ही नहीं वहां से 10 बोरे लाई और 5 बोरे चना भी चोरी हो …

हरदोई। पुलिस गश्त के बाद भी चोर अपनी आदत से बाज़ नहीं आ रहें हैं। हरदोई बावन रोड किनारे तत्यौरा चौराहे पर सीएससी सेन्टर की खिड़की तोड़ कर वहां से हजारों रुपए की चोरी होने से लोग डरे हुए हैं। इतना ही नहीं वहां से 10 बोरे लाई और 5 बोरे चना भी चोरी हो गए। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बताते है कि कोतवाली शहर के तत्यौरा गांव निवासी अखिलेश कुमार हरदोई-बावन रोड पर सीएससी सेन्टर का संचालन करता है। साथ ही उसके भाई मंगू लाई-चना का व्यापार करता है। वहीं मंगू के 10 बोरे लाई और 5 बोरे चना भी रखा हुआ था। शुक्रवार की रात रोज़ की तरह अखिलेश अपना सेन्टर बंद कर घर चला गया।

शनिवार की सुबह जब वह सेन्टर खोलने पहुंचा तो वहां देखा कि खिड़की टूटी हुई थी। अंदर रखे 10 सिलेंडर जिनमें आठ भरे हुए और दो खाली थे,इसके अलावा सोलर प्लेटें गायब थी। मंगू के लाई-चना के 15 बोरे भी गायब मिले। अखिलेश ने बताया कि लैपटॉप के अलावा ऑन लाइन का सारा सिस्टम अपने साथ घर घर ले गया था।

अखिलेश के मुताबिक चोर हज़ारों रुपए की चोरी कर ले गए। रोड के किनारे से इस तरह हुई चोरी का पता होते गांव के लोग डर गए। इस बारे में खबर मिलते ही डायल-112 मौके पर पहुंची। वहां जांच-पड़ताल की। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।

चंद कदमों पर होती है पुलिस की मुस्तैदी

हरदोई। जिस सीएससी सेन्टर से हज़ारों की चोरी हुई, वहीं से चंद कदमों की दूरी पर डायल-112 की पुलिस डटी रहती। इसके बाद भी इतनी दीदा-दिलेरी के साथ वारदात को अंजाम देना खुद अपने आप में सवाल उठा रहा है।

यह भी पढ़ें-अमरोहा : अष्टमी पर हुआ महागौरी का पूजन, घरों में कन्याओं को खिलाया भोजन

संबंधित समाचार