आगरा: बस स्टैंड पर मिनी ट्रक ने मासूम को रौंदा, निजी पार्किंग में हुआ दर्दनाक हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी कस्बे में बीती देर रात दर्दनाक हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। मिनी ट्रक को पीछे लेते वक्त 10 साल का मासूम उसकी चपेट में आ गया। परिजनों को पता चलने पर घायल बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे दौसा रैफर किया तो रास्ते में …

आगरा। दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी कस्बे में बीती देर रात दर्दनाक हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। मिनी ट्रक को पीछे लेते वक्त 10 साल का मासूम उसकी चपेट में आ गया। परिजनों को पता चलने पर घायल बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे दौसा रैफर किया तो रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर बालाजी पुलिस को घटना की सूचना मिली। इसके बाद एएसआई मुकेश ने अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।

थाना प्रभारी गिर्राजप्रसाद ने बताया कि आगरा निवासी परिवार मेहंदीपुर बालाजी के दर्शनों के लिए आया था कि बस से उतरकर स्टैंड पर पार्किंग के पास बैठ गया।

इस दौरान मिनी ट्रक की चपेट में आने से बालक रोहन कुशवाह (10) गंभीर रूप से घायल हो गया। एकाएक हुए हादसे में बालक को लहुलुहान देखकर घबराए परिजनों में चीख-पुकार मच गई, जिसने दौसा जिला अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।

पढ़ें- अयोध्या: प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष ने बीईओ से मिलकर बताई शिक्षकों की समस्याएं

संबंधित समाचार