गाजियाबाद के कार्तिक को कनाडा में बदमाश ने मारी गोली, मौत, मचा कोहराम
गाजियाबाद। गाजियाबाद के कार्तिक वासुदेव को कनाटा के टोरंटों में बदमाश ने गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार्तिक का परिवार गाजियाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर 5 के केशव कुंज में रहता है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि कार्तिक …
गाजियाबाद। गाजियाबाद के कार्तिक वासुदेव को कनाटा के टोरंटों में बदमाश ने गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार्तिक का परिवार गाजियाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर 5 के केशव कुंज में रहता है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि कार्तिक कनाडा में शापिंग करने गया था जहां वो हादसे का शिकार हो गया। कार्तिक कनाडा में पढ़ाई के साथ साथ पार्ट टाइम जॉब कर रहे थे।
कार्तिक के पिता हितेश वासुदेव एक आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि बेटा कार्तिक 4 जनवरी को कनाडा के टोरंटो में सैनिका विश्वविद्यालय से ग्लोबल मार्केटिंग की पढ़ाई करने गया था। वह एक रेस्त्रां में पार्ट टाइम नौकरी भी कर रहा था।
पिता ने बताया कि कार्तिक कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद वह सीधा फ्लैट पर पहुंचता, फिर दोपहर बाद नौकरी करने रेस्त्रां जाता था। बृहस्पतिवार को जब वह काम करके सब-वे के जरिये मेट्रो स्टेशन पहुंचा तो वहां अचानक एक बदमाश ने कार्तिक पर गोली चला दी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine War : यूक्रेन के समर्थन में सोशल मीडिया अभियान में शामिल हुए ये फिल्मी कलाकार
