फिट रहने के लिए आलस को कहें गुड बाय, होम वर्क आउट में शामिल करें यह स्मार्ट फिटनेस गैजेट्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हर कोई चाहता है फिट रहना मगर फिट रहना एक बहुत बड़ा टास्क बन गया है। हालांकि सभी जगह जीम खुल गए हैं, मगर हर किसी के पास जीम जाने के समय सेट नहीं हो पाता है। ऐसे में फिट रहने के लिए होम वर्कआउट बहुत ज़रूरी है। इस काम में आपकी मदद करेंगे। तो …

हर कोई चाहता है फिट रहना मगर फिट रहना एक बहुत बड़ा टास्क बन गया है। हालांकि सभी जगह जीम खुल गए हैं, मगर हर किसी के पास जीम जाने के समय सेट नहीं हो पाता है। ऐसे में फिट रहने के लिए होम वर्कआउट बहुत ज़रूरी है। इस काम में आपकी मदद करेंगे। तो आलस को आज से ही करें गुड बाय और इन स्मार्ट फिटनेस गैजेट्स के साथ खुद को रखे फिट।स्मार्ट रोप
रस्सी कूदना एक बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है। रस्सी कूदने से आपकी फिटनेस सही रहेगी। इसमें आप अपना वर्कआउट डेटा भी स्टोर कर सकते हैं। यह फिटनेस रोप आपके स्मार्ट फोन से अटैच्ड होती है। वहां जाकर आप डेटा एनलाइज कर सकते हैं।स्मार्ट वॉच
अपने डेली वर्कआउट और स्टेप काउंट पर निगाह बनाए रखने के लिए स्मार्ट वॉच से बेहतर भला और क्या हो सकता है। स्मार्ट वॉच आपके फोन से कनेक्ट करके आपको आपकी प्रोग्रेस रिपोर्ट देने में मददगार है। इससे आपके हार्ट रेट, स्टेप काउंट और ऑक्सिजन लेवल का भी ट्रैक रखा जा सकता है। इससे आपको यह अंदाजा मिल जाता है कि आपने अपने फिटनेस गोल को कितना अचीव किया है।स्मार्ट एक्सरसाइज साइकिल
रोजाना सुबह साइकिलिंग पर जाने को मिस करते हैं। तो साइकिलिंग वह गैजेट है स्मार्ट एक्सरसाइज साइिकल। आउटडोर फन को मिस करनेवालों के लिए यह एक बेस्ट गैजेट है। घर में ही इसकी सवारी करते हुए आपको ऐसा लगेगा कि जैसे आप अपने शहर की खाली गलियों में तेजी से साइकिल चला रहे हैं।पोर्टेबल ट्रेडमिल
अगर आप ट्रेडमिल पसंद करते हैं,तो आप अब कई तरह के पोर्टेबल ट्रेडमिल का उपयोग कर सकते है। जिन्हें इस्तेमाल करना और बाद में स्टोर करना बेहद आसान है। इतना ही नहीं, आपको जानकर अच्छा लगेगा कि इन पोर्टेबल ट्रेड मिल्स की कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है। यह आपके जीम जाने के टाइम की प्राब्लम को ख्तम करती है।

यह भी पढ़ें-गाजियाबाद के कार्तिक को कनाडा में बदमाश ने मारी गोली, मौत, मचा कोहराम