लखनऊ: ट्रैफिक ब्लॉक के चलते लखनऊ-आगरा फोर्ट समेत कई ट्रेनें निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल पर कानपुर-टूंडला रेलखंड पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग का काम किया जाना है। इसके लिए रेलवे ने चार दिनों का ट्रैफिक ब्लाॅक ले रखा है। ऐसे में 11 से 14 अप्रैल तक लखनऊ जंक्शन से आगरा फोर्ट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। साथ ही कई ट्रेनों को रोककर चलाया …

लखनऊ। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल पर कानपुर-टूंडला रेलखंड पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग का काम किया जाना है। इसके लिए रेलवे ने चार दिनों का ट्रैफिक ब्लाॅक ले रखा है। ऐसे में 11 से 14 अप्रैल तक लखनऊ जंक्शन से आगरा फोर्ट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। साथ ही कई ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

लखनऊ जं. से 11 से 13 अप्रैल तक चलने वाली 12179 लखनऊ जं.-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट से 11 से 13 अप्रैल तक चलने वाली 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. एक्सप्रेस। बरौनी से 14 अप्रैल को चलने वाली बरौनी-ग्वालियर मेल, -ग्वालियर से 13 अप्रैल को चलने वाली ग्वालियर-बरौनी मेल।

इन ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा

  1. लखनऊ जंक्शन से 11 अप्रैल को चलने वाली रायपुर गरीब रथ को लखनऊ जं. पर एक घंटे
  2. बरौनी से 12 अप्रैल को चलने वाली बरौनी-ग्वालियर को बरौनी से तीन घंटे
  3. पनवेल से 12 अप्रैल को चलने वाली पनवेल-गोरखपुर को पनवेल से ढाई घंटे
  4. गोरखपुर से 13 अप्रैल को चलने वाली गोरखपुर-सिकंदराबाद को गोरखपुर से ढाई घंटे
  5. कामाख्या-डॉ अंबेडकरनगर को लखनऊ-कानपुर के बीच 11 अप्रैल को दो घंटे
  6. गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को लखनऊ-कानपुर के बीच 12 अप्रैल को डेढ़ घंटे
  7. गोरखपुर-पनवेल को लखनऊ-कानपुर के बीच 11 व 12 अप्रैल को एक घंटे रोककर चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:-UP MLC Election: मतपेटियों में बंद हुई पवन सिंह, अरुणेश व अरुण की किस्मत

संबंधित समाचार