देश के इन जगहों की चाय का एक बार जरूर उठाएं लुत्फ, हो जाएंगे तारो-ताजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आपने भारत देश में लगभग सभी का चाय से पुराना नाता है। यहां सुबह की शुरुआत और शाम की समाप्ति चाय से ही होती है। लोग हर मौके पर चाय को तलाशते हैं। देश की हर गली, हर नुकक्ड़ पर आपको चाय की दुकानें, ठेले, चौपाटी देखने को मिल जाती है। लोग चाय पीते-पीते कई …

आपने भारत देश में लगभग सभी का चाय से पुराना नाता है। यहां सुबह की शुरुआत और शाम की समाप्ति चाय से ही होती है। लोग हर मौके पर चाय को तलाशते हैं। देश की हर गली, हर नुकक्ड़ पर आपको चाय की दुकानें, ठेले, चौपाटी देखने को मिल जाती है। लोग चाय पीते-पीते कई तरह की बातों को शेयर करते हैं। चाय लोगों के टाइमपास का सबसे अच्छा ऑप्शन है। आइए आपको बताते हैं देश में कौन-कौन सी चाय मशहूर हैं…

कश्मीर की गुलाबी चाय

भारत में बनने वाली चाय का रंग आमतौर पर सुनहरा या गहरा होता है, लेकिन क्या आपने कभी गुलाबी रंग की चाय का स्वाद चखा है। इस चाय को नून चाय के नाम से भी जाना जाता है, जिसका स्वाद नमकीन होता है। गुलाबी चाय खास कर के कश्मीर में बनाई जाती है, जिसे तैयार करने में काफी टाइम लगता है।

असम की लाल चा

असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल से लेकर पूरे उत्तर-पूर्व भारत में, आपको लाल चा पीने को मिलेगी। ये एक सिंपल ब्लैक टी है जिसे बिना दूध के तैयार किया जाता है। इसमें चीनी बहुत कम मात्रा में डाली जाती है। चाय का रंग रेडिश ब्राऊन कलर का होता है और इसका नाम लाल चा रखा गया है।

दिल्ली की मुगलई चाय

दिल्ली की मुगलई चाय को अलग अंदाज में पकाया और परोसा जाता है। अगर आप मुगलई चाय पीना चाहते हैं, तो दिल्ली के जामा मस्जिद की तंग गलियों में मौजूद मोहम्मद आलम मुगलई चाय स्टॉल पर पहुंचें। यहां पर पिछले 50 सालों से मुगलई चाय बनाई जा रही है।

नाथद्वारा की फुदीना चाय

राजस्थान में नाथद्वार श्रीनाथजी की हवेली मौजूद है। जब भी आप श्रीनाथजी मंदिर की तरफ जाएंगे तो आपको ठेलों पर पुदीने के गुच्छे देखने को मिलेंगे। यहां पुदीना के बजाए फुदीना कहा जाता है। इस चाय को यहां कुल्हड़ों में परोसा जाता है।

हैदराबाद की ईरानी चाय

हैदराबाद की ईरानी चाय एक फारसी चाय है, जिसका टेस्ट दूसरी चाय से बिल्कुल अलग है।

कांगड़ा चाय का लें स्वाद

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र में बनने वाली कांगड़ा चाय का टेस्ट और खुशबू बहुत ही अलग होती है। इसे कांगड़ा के बागानों में ही उगाया जाता है। ये चायपत्ती औषधीय गुणों से भरपूर होती है। कांगड़ा चाय का रंग आमतौर पर हल्के लाल रंग का होता है।

कश्मीर का कहवा

मसालों और सूखे मेवों से बनी कश्मीर की कहवा चाय से आपके दिल और दिमाग दोनों को खुश कर देगी। कहवा में दूध का यूज़ नहीं किया जाता है।

तमिलनाडु की मीटर चाय

तमिलनाडु की मीटर चाय काफी फेमस है। मीटर चाय को कॉफी के स्टाइल में ही बनाया जाता है। इस चाय को बनाने के लिए कई चीज़ों और मसाले का इस्तेमाल किया जाता है।

पढ़ें-लखनऊ: राम के जीवन से सीखिए नहीं होगा कानून का उल्लंघन और नहीं देंगे किसी को दोष: चंपत राय