छत्‍तीसगढ़ से केंद्र को पांच वर्षों में 45 हजार करोड़ से अधिक का मिला जीएसटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में जीएसटी कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते पांच वर्षों में प्रदेश से केंद्र को 45 हजार करोड़ से अधिक का जीएसटी मिला है। जीएसटी कलेक्शन में साल-दर-साल बढ़ोतरी हो रही है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में जीएसटी कलेक्शन में 35.27 फीसद की बढ़ोतरी हुई। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार …

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में जीएसटी कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते पांच वर्षों में प्रदेश से केंद्र को 45 हजार करोड़ से अधिक का जीएसटी मिला है। जीएसटी कलेक्शन में साल-दर-साल बढ़ोतरी हो रही है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में जीएसटी कलेक्शन में 35.27 फीसद की बढ़ोतरी हुई। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बीते पांच वर्षों में प्रदेश को सीजीएसटी के रूप में 45,784.87 करोड़ रुपये मिले हैं।

गौरतलब है कि गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) देश भर में एक जुलाई 2017 को लागू हुआ। जीएसटी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2017-18 में सीजीएसटी के रूप में 4763.87 करोड़ रुपये मिले थे। इसके बाद से जीएसटी कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बताया जा रहा है कि स्टील की कीमतों में पिछले दिनों हुई जबरदस्त बढ़ोतरी के चलते इस सत्र में जीएसटी कलेक्शन में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली।

 

पढ़ें-मुरादाबाद : सड़क पर नशे में भीख मांगने वाले बच्चों की होगी काउंसलिंग