अयोध्या: विदेश भेजने का झांसा देने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पटरंगा थाना पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर फर्जी वीजा व टिकट देकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 19 पासपोर्ट व विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड, चेक बुक व जाली आधार कार्ड बरामद किया है। थानाध्यक्ष पटरंगा विवेक कुमार सिंह ने अपनी …

अयोध्या। पटरंगा थाना पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर फर्जी वीजा व टिकट देकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 19 पासपोर्ट व विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड, चेक बुक व जाली आधार कार्ड बरामद किया है।

थानाध्यक्ष पटरंगा विवेक कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ भिटरिया चौराहे से तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पहचान राम जियावन ग्राम चैनवापुर मजरे बछईपुर थाना धानेपुर जनपद गोंडा, नन्दलाल राम ग्राम बेलवा थाना चौरादानो जनपद पूर्वी चम्पारन, बिहार व देवेंद्र ग्राम सिरसली कला थाना बड़गांव जनपद सहारनपुर के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों से कबूूल किया कि वे विभिन्न जगहों के लोगों को नौकरी हेतु विदेश भेजने का झांसा देकर पैसा लेते थे। इसके बाद उन्हें फर्जी वीजा व टिकट देकर फरार हो जाते थे। आरोपियों से मोबाइल व दो सिम भी बरामद हुआ है। तीनों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

पढ़ें-मुरादाबाद: बहन की विदाई में व्यस्त थे सभी, घर में मासूम पर गिरा खौलते दूध का भगोना

संबंधित समाचार