बहराइच: स्कूल चलो अभियान के तहत थानाध्यक्ष ने प्राथमिक विद्यालय गाजीपुर को लिया गोद
बहराइच। ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जिले के हुजूरपुर के थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने प्राथमिक विद्यालय गुलहरिया गाजीपुर को गोद लिया। थानाध्यक्ष ने छात्रों को थाने का भ्रमण कराया और शिक्षा पर जोर देते हुए छात्रों को किताबी ज्ञान दिया। बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाये जा रहे “स्कूल चलो अभियान” …
बहराइच। ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जिले के हुजूरपुर के थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने प्राथमिक विद्यालय गुलहरिया गाजीपुर को गोद लिया। थानाध्यक्ष ने छात्रों को थाने का भ्रमण कराया और शिक्षा पर जोर देते हुए छात्रों को किताबी ज्ञान दिया। बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाये जा रहे “स्कूल चलो अभियान” के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन ने पुलिस कर्मियों को प्राथमिक विद्यालय गोद लिए जाने के निर्देश दिए हैं।

उसी के तहत रविवार को कैसरगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हुजूरपुर थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने प्राथमिक विद्यालय गुलहरिया गाजीपुर को गोद लिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने विद्यालय के बच्चो के साथ बातचीत कर उनके अन्दर सकारात्मक भाव विकसित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया।
साथ ही पुलिस द्वारा चलायी जा रही सेवाये जैसे मिशन शक्ति , एन्टी रोमियो,1090,181 आदि के विषय में अवगत कराते हुए थाना कार्यालय में हो रहे कार्यो से भी अवगत कराया गया। इसके बाद थाना परिसर व कार्यालय का भ्रमण कराया गया। इस दौरान शिक्षक, ग्राम प्रधान समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बरेली: रामनवमी पर निकाली श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा, डीजे पर थिरके श्रद्धालु
