आगरा: ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। मितावली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर गांव के ही जाटव समाज के अजय और निशा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। घटना की जानकारी होने पर जीआरपी और थाना एत्मादपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान निशा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अजय की हालत …

आगरा। मितावली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर गांव के ही जाटव समाज के अजय और निशा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। घटना की जानकारी होने पर जीआरपी और थाना एत्मादपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

इस दौरान निशा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अजय की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल अजय को अस्पताल पहुंचाया। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

गांव वालों के मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक ही गांव और जाति के होने के साथ उनमें रिश्तेदारी भी थी। इसी कारण परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे और दोनों के ऊपर बंदिशें लगा रखी थीं।

युवती के लिए रिश्ते देखे जा रहे थे। इसी कारण उन्होंने यह कदम उठा लिया। फिलहाल दोनों के परिजन कुछ बोलने के हालात में नहीं हैं। फिलहाल किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

पढ़ें- Russia Ukraine War: जेलेंस्की ने अपने देश को किया सचेत, कहा- युद्ध के आगामी कुछ दिन अहम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव