गाजियाबाद: LED से घर में लगी आग, दम घुटने से बच्ची की हुई मौत
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन इलाके में रिवर हाइट्स सोसायटी में फ्लैट में LED में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे में धुएं से दम घुटने से 2 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बहन की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा सोसायटी के टावर नंबर 4 के फ्लैट …
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन इलाके में रिवर हाइट्स सोसायटी में फ्लैट में LED में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे में धुएं से दम घुटने से 2 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बहन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसा सोसायटी के टावर नंबर 4 के फ्लैट नंबर 3बी में हुआ। फ्लैट में रहने वाली महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ सोमवार शाम को सो रही थी। तभी घर में लगी एलईडी में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई और उसमें से बहुत धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते यह धुआं पूरे फ्लैट में फैल गया, लेकिन नींद में बेखबर मां-बेटी को इसकी भनक ही नहीं लगी।
घर के अंदर धुआं निकलता देखकर कुछ पड़ोसी मदद के लिए आगे आए और घर का मेन गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। हालांकि इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली, जिसके बाद वे सीढ़ी लगाकर बालकनी के जरिये अंदर घुसे। वहां उन्होंने महिला और उसकी दोनों बेटियों को बेहोश पाया।
इसके बाद आनन-फानन में वे लोग इन तीनों को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने 2 साल की एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला और उसकी बड़ी बेटी की हालत गंभीर बन हुई है।
पढ़ें- मुरादाबाद : एसओजी और पुलिस ने पकड़ा चोरी के वाहनों का जखीरा, पांच लोगों को लिया हिरासत में
