रामपुर: रामपुर में पूर्व प्रधान पर हमला, भतीजे को गोलियों से भूना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सैदनगर चौकी के समीपवर्ती गांव लालपुर कलां में मंगलवार सुबह घर के बाहर बैठे पूर्व प्रधान पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। आवाज सुनकर हमलावरों को पकड़ने दौड़े पूर्व प्रधान के भतीजे और एक अन्य पर भी हमलावरों ने गोलियां चलाईं। जिसमें पूर्व प्रधान के भतीजे की मौत हो गई। पूर्व …

रामपुर, अमृत विचार। सैदनगर चौकी के समीपवर्ती गांव लालपुर कलां में मंगलवार सुबह घर के बाहर बैठे पूर्व प्रधान पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। आवाज सुनकर हमलावरों को पकड़ने दौड़े पूर्व प्रधान के भतीजे और एक अन्य पर भी हमलावरों ने गोलियां चलाईं। जिसमें पूर्व प्रधान के भतीजे की मौत हो गई। पूर्व प्रधान की हालत गंभीर है उनका मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह खूनी खेल प्रधानी चुनाव की रंजिश में खेला गया है। गोलियां चलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। हमलावर फरार हैं।

टांडा थाना क्षेत्र के लालपुर कलां गांव निवासी पूर्व प्रधान हारून मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इस दौरान दो हमलावरों ने पूर्व प्रधान पर गोलियां चली दीं। गोली चलने की आवाज सुनते ही उनका भतीजा वसीम पुत्र इस्लाम और रहमत मौके पहुंचे। उन्होंने एक हमलावर को दबोचने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी गोलियां चली दीं। गोली लगते ही भतीजा वसीम जमीन पर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रहमत घायल हो गया।

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल पूर्व प्रधान हारुन और रहमत को अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर हारून को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में सनसनी फैल गई है । पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल सहित आलाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वसीम की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। वारदात के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। वर्तमान नें लालपुर की प्रधान हारून के दूसरे भतीजे की बहू है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : एसओजी और पुलिस ने पकड़ा चोरी के वाहनों का जखीरा, पांच लोगों को लिया हिरासत में

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज