अयोध्या: पुलिस ने बाइकर्स गैंग के तीन सदस्यों को चोरी की बाइकों के साथ किया गिरफ्तार, पिस्टल भी हुई बरामद
अयोध्या। विशेष अभियान के तहत इनायतनगर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ बाइकर्स गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 32 बोर की एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद की गई है। इनायतनगर पुलिस के अनुसार भाउपुर सुल्तानपुर बार्डर के ग्राम भाउपुर सिन्धौरा के पास …
अयोध्या। विशेष अभियान के तहत इनायतनगर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ बाइकर्स गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 32 बोर की एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद की गई है।
इनायतनगर पुलिस के अनुसार भाउपुर सुल्तानपुर बार्डर के ग्राम भाउपुर सिन्धौरा के पास चेकिंग के दौरान आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने विभिन्न स्थानों से बाइक चुराने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संजय कुमार चतुर्वेदी उर्फ संजय पण्डित निवासी पूरे गुलजार चौबे का पुरवा, सुरजीत कुमार उर्फ रामपाल चिखडी और सोनू पासी मंझनपुर शामिल हैं।
इनके पास से बजाज प्लेटिना वाहन संख्या यूपी 42 एएक्स 8774, सुपर स्प्लेंडर चेकिंग एमबीएलजेएआर 033 एच 9 एम 31035 और बजाज प्लेटिना बरामद की गई है। इसके अलावा एक पिस्तौल 32 बोर व 5 कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपित लम्बे अर्से से बाइक चोरी की वारदातें अंजाम देते आ रहे हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस इनके अन्य साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
