बरेली: संगठन चुनाव और सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक
बरेली, अमृत विचार। शहामतगंज चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर संगठन चुनाव और सदस्यता अभियान को पूरा करने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बीच में सदस्यता अभियान की गति धीमी हुई थी लेकिन अब पूरी तेजी के साथ सदस्यता अभियान चलाया जा रहा …
बरेली, अमृत विचार। शहामतगंज चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर संगठन चुनाव और सदस्यता अभियान को पूरा करने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बीच में सदस्यता अभियान की गति धीमी हुई थी लेकिन अब पूरी तेजी के साथ सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिले में लगभग 2 लाख सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य तय किया गया।
उन्होंने कहा कि विधानसभा और ब्लाक स्तर पर प्रभारी बना दिए गए हैं। जो सदस्यता अभियान को गति देंगे। जिसको जो लक्ष्य दिया गया है वह पूरा करने के बाद ही संगठन का चुनाव होगा। उन्होंने कहा आज विकास की बात नहीं हो रही है सिर्फ विनाश की बात हो रही है। भाजपा सरकार में प्रदेश में अपराधिक घटनाएं में तेजी आई है।
लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। डराया, धमकाया जा रहा है दहशत का माहौल है। जन समस्याओं और जन् मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरेगी। इस मौके पर पंडित राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा , जिला महासचिव जिया उर रहमान, जिला कोषाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, जिला महासचिव सुनील मनचंदा, कलीम अख्तर, मनोज सिंह, पिंटू कुलश्रेष्ठ , सचिन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-
उम्मीद एक नया सवेरा NGO ने ग्रामीण बच्चों को निशुल्क अध्ययन सामग्री वितरित करने का लिया संकल्प
