छत्तीसगढ़: तीन मंजिला कपड़े की दुकान में लगी आग, मैनेजर जिंदा जला, लाखों रुपये का कपड़ा जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, ये आग शॉर्ट सर्किट से लगी और आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग तीन मंजिला कपड़े की दुकान में …

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, ये आग शॉर्ट सर्किट से लगी और आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग तीन मंजिला कपड़े की दुकान में फैल गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने में जुटी।

दरअसल सिटी कोतवाली इलाके में स्थित मानसरोवर कपड़े की दुकान में मंगलवार को करीब एक से डेढ़ बजे के बीच आग लग गई। आग की लपटें इतनी अधिक थीं कि कुछ ही देर में तीन मंजिला कपड़े दुकान में आग फैल गई। घटना को देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लग गई।वहीं, जब आग लगी तब दुकान के अंदर ग्राहक और कर्मचारी समेत कुल 40 से ज्यादा लोग थे।

आनन-फानन में सभी को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मालिक, मैनेजर समेत कुल 4 लोग अंदर फंस गए थे। कुछ देर के बाद उनमें से तीन तो बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मैनेजर फंसा रह गया। हादसे में दुकान का मैनेजर जिंदा जल गया गया, जिसका शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। हादसे में मृतक मैनेजर की पहचान जैनेंद्र जैन के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ का रहने वाला था। वही इस घटना में लाखों रुपये का कपड़ा जलकर खाक हो गया।

इसे भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़: इस बार भी इंजीनियरिंग की सीटें भरना चुनौती, पाठ्यक्रम को लेकर छात्रों का रूझान हो रहा कम