Alia-Ranbir Wedding: शादी के बंधन में बंधे रणबीर-आलिया, दूल्हा-दुल्हन की एक झलक के लिये बेकरार हैं फैंस
मुंबई। लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने के बाद आज दोनों आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूजे के हो गए हैं। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में रणबीर और आलिया ने सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंधे। दूल्हा और दुल्हन की एक झलक के लिए फैंस बेकरार हैं। शादी की …
मुंबई। लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने के बाद आज दोनों आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूजे के हो गए हैं। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में रणबीर और आलिया ने सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंधे।
दूल्हा और दुल्हन की एक झलक के लिए फैंस बेकरार हैं। शादी की खबरों के बीच दोनों एक बार भी नजर नहीं आए हैं लेकिन ये भी खबरें हैं कि शादी के बाद दोनों बतौर पति-पत्नी मीडिया से रूबरू हो सकते हैं।
बेटे रणबीर कपूर की शादी में ऋषि कपूर भले ही मौजूद ना हों, लेकिन उन्हें फोटो के जरिए शादी में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि शादी की जगह पर ऋषि कपूर की बड़ी-सी फोटो लगाई गई है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिसेप्शन 16 अप्रैल को होगा लेकिन इसके वेन्यू में बदलाव किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले ये रिसेप्शन होटल ताज कोलाबा में होने वाला था लेकिन अब इसे बदल दिया गया है।
अब रिसेप्शन शनिवार को बांद्रा स्थित रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर वास्तु में ही होगा। इस बिल्डिंग को पहले से ही सजा दिया गया है। शादी में ये बिल्डिंग पूरी तरह से सजा दी गई है।
पढ़ें- शहनाज गिल ने कराया बोल्ड फोटोशूट, मिनी स्कर्ट में एक्ट्रेस ने दिखाया ग्लैमरस लुक
