शाहजहांपुर: हे पिता, इन्हें क्षमा कर ये नहीं जानते कि यह क्या कर रहे हैं
शाहजहांपुर, अमृत विचार। सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च गोविंदगंज में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के युवाओं ने गीतों के माध्यम से प्रभु यीशु का गुणगान किया। पादरी व अन्य विशिष्टजनों ने प्रभु यीशु के अंतिम वचन सुनाकर संदेश दिया। गुड फ्राइडे पर पास्टर अशोक श्रेष्ठा ने त्योहार …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च गोविंदगंज में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के युवाओं ने गीतों के माध्यम से प्रभु यीशु का गुणगान किया। पादरी व अन्य विशिष्टजनों ने प्रभु यीशु के अंतिम वचन सुनाकर संदेश दिया।
गुड फ्राइडे पर पास्टर अशोक श्रेष्ठा ने त्योहार का महत्व समझाते हुए प्रभु यीशु की कुर्बानी और मृत्यु पर विजय के बारे में उपयोगी जानकारी दी। श्रेष्ठा ने कहा कि प्रभु ने दो हजार साल पहले अपनी कुर्बानी देकर हम सभी को पापों से छुटकारा दिलाया और मृत्यु पर विजय प्राप्त की। पादरी ने कहा कि प्रभु यीशु और उनका प्रेम हमारे साथ है। वह संपूर्ण मानवजाति से प्रेम करते थे।
इसके बाद प्रभु यीशु के अंतिम सात वचन सुनाए गए। पास्टर वाईजे दास ने पहला वचन सुनाया कि हे पिता इन्हें क्षमा कर, क्योंकि यह नहीं जानते कि यह क्या कर रहे हैं। इसी तरह विनीत रैजीनैल्ड सिंह ने दूसरा वचन सुनाया कि तू आज ही मेरे साथ स्वर्गलोक में जाएगा। सपना मैसी ने तीसरा वचन सुनाते हुए कहा कि ऐ औरत देख तेरा बेटा यह है, देख तेरी मां यह है।
पास्टर अतुल जैनवियर ने चौथा वचन सुनाया कि ऐ मेरे खुदा तूने मुझे क्यों छोड़ दिया। अजय सिंह ने पांचवां वचन सुनाया कि मैं प्यासा हूं, तमाम हुआ नामक। छठा वचन विनीत आनंद ने सुनाया और अंत में मुख्य पादरी अशोक श्रेष्ठा ने सातवां वचन सुनाया कि ऐ बाप मैं अपनी रूह तेरे हाथों में सौंपता हूं।
इससे पहले मसीसी मंडली की ओर से कव्वाली प्रस्तुत की गई। इसी कड़ी में श्रेया सिंह ने सोलो गीत, मोहित प्रसाद ने टीम के साथ कव्वाली प्रस्तुत कर प्रभु यीशु का गुणगान किया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उपवास भी रखा था। विशेष प्रार्थना सभा में शिफालिका सिंह की ओर से नाश्ते का प्रबंध किया गया। आयोजन में विजय सिंह, मैथ्यू नोयल, मार्शल पीटर, विनीत वेली, अक्की, अवी, अभिषेक श्रेष्ठा, अनिल सी दास, साहिल, सामर्थ्य, हनी सनवालिया आदि का योगदान रहा।
ये भी पढ़ें-
बरेली: प्रेमनगर में खड़े ट्रक में लगी आग, लाखों का इलेक्ट्रॉनिक माल खाक
