हरदोई : कार सवार बदमाशों ने लूट की घटना को दिया अंजाम,कानपुर के शख्स को बनाया निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कानपुर जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़े अधेड़ को कार सवार लुटेरों ने लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लिया। लुटेरों ने कुछ दूर पहुंचते ही मार-पीट करते हुए 51 हज़ार की नगदी,सोने की चैन,अगूंठी और मोबाइल लूट कर अधेड़ को चलती कार से नीचे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस …

हरदोई। कानपुर जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़े अधेड़ को कार सवार लुटेरों ने लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लिया। लुटेरों ने कुछ दूर पहुंचते ही मार-पीट करते हुए 51 हज़ार की नगदी,सोने की चैन,अगूंठी और मोबाइल लूट कर अधेड़ को चलती कार से नीचे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस छानबीन कर रही है।

कानपुर के आवास विकास हंसपुरम थाना नौबस्ता निवासी कुंज बिहारी मिश्र पुत्र बाबूलाल मिश्र ने बताया है कि शुक्रवार की शाम को वह बेनीगंज कोतवाली के कोथावां तिराहे पर खड़ा सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी बीच उसके पास सफेद कार आ कर रुकी। कार सवारों ने कानपुर जाने का रास्ता पूंछा।

बकौल कुंज बिहारी मिश्र कार सवारों ने लिफ्ट के बहाने अपने साथ कार पर बैठा लिया। कुछ दूर चल कर कार लोगों ने उसके साथ मार-पीट शुरू कर दी। इसके बाद उसके गले में पड़ी सोने की चैन, अगूंठी, मोबाइल और जेब में रखें 51 हज़ार रुपए लूट लिए। इसके बाद उसे मल्हेरा रोड पर त्योंना धर्म कांटे के पास चलती कार से नीचे फेंक कर फरार हो गए।

कार पर तीन युवक व एक युवती सवार थी। इस तरह लूट का शिकार हुए कुंज बिहारी मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी है।खबर लिखे जाने तक जांच-पड़ताल की जा रही थी।

यह भी पढ़ें : लखीमपुर-खीरी: युवती की चेन लूटकर भाग निकले बाइक सवार बदमाश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा