श्रमिकों से किया वादा निभाने की तैयारी में सरकार, बेटियों की शादी पर देगी 1 लाख रुपए का शगुन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सरकार सबसे पहले श्रमिकों से किया वादा निभाने की तैयारी में है। सरकार श्रमिकों की बेटियों की शादी में अब 1 लाख रुपए की राशि बतौर शगुन भेंट करेगी। इसके साथ ही सामूहिक विवाह में 1.17 लाख का अनुदान दिया जाएगा। बता दें, इस योजना के तहत प्रदेश के 1.43 करोड़ श्रमिकों को सीधा लाभ …

लखनऊ। सरकार सबसे पहले श्रमिकों से किया वादा निभाने की तैयारी में है। सरकार श्रमिकों की बेटियों की शादी में अब 1 लाख रुपए की राशि बतौर शगुन भेंट करेगी। इसके साथ ही सामूहिक विवाह में 1.17 लाख का अनुदान दिया जाएगा। बता दें, इस योजना के तहत प्रदेश के 1.43 करोड़ श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

श्रम विभाग कन्या विवाह सहायता योजना के तहत अब तक बोर्ड में रजिस्टर्ड श्रमिकों की बेटियों को 55 हजार रुपए की अनुदान राशि दी जाती है, जबकि सामूहिक विवाह में शादी करने पर 65 हजार रुपए की अनुदान राशि भेंट की जाती है।

इसके अलावा सामूहिक विवाद में 10 हजार रुपए वर और वधु को उनकी ड्रेस के लिए 10 हजार रुपए और 7 हजार रुपये अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी दिए जाते हैं। सामूहिक विवाह संपन्न कराने के लिए कुल 82 हजार रुपए सरकार भेंट करती है।

योगी सरकार ने अब एकल और सामूहिक विवाह की शगुन राशि को अपने वादे के अनुसार बढ़ाने का फैसला किया है। श्रमिकों की बेटी की शादी में दिए जाने वाली राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

पढ़ें- उन्नाव: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 559 जोड़ों का हुआ विवाह

संबंधित समाचार