बिजली विभाग में नौकरी करने का शानदार मौका, ऐसे करें आवेदन
इंजीनियरिंग पास और डिप्लोमा होल्डर के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड में नौकरी करने का बेहतरीन मौका है। दरअसल छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड, CSPHCL में विभिन्न अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन …
इंजीनियरिंग पास और डिप्लोमा होल्डर के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड में नौकरी करने का बेहतरीन मौका है। दरअसल छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड, CSPHCL में विभिन्न अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 135 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। जिसमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 60 एवं डिप्लोमा अप्रेंटिस के 75 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय में इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई 2022 है।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए इंजीनियरिंग पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा होल्डर उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करने से पहले आधिकारिक डिटेल्स जरूर चेक कर लें। बता दें इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर पंजीकृत डाक के जरिए भेजना होगा या फिर उम्मीदवार सीधे कार्यालय में भी आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी अथवा नोटिफिकेशन चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cspdcl.co.in पर विजिट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-
10वीं पास के लिए सेना में नौकरी करने का शानदार मौका, जानें पूरी डिटेल
