बहराइच: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी पर हंसिया से किया वार, मौत, आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कैसरगंज के मरौठी गांव निवासी महिला की पति ने हंसिया से ताबड़ तोड़ वार करके मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ मृतक महिला की सास को हिरासत में ले लिया है। पति फरार है, जिसकी तलाश …

बहराइच। कैसरगंज के मरौठी गांव निवासी महिला की पति ने हंसिया से ताबड़ तोड़ वार करके मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ मृतक महिला की सास को हिरासत में ले लिया है। पति फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मरौठा निवासी दुर्गेश जायसवाल बेटा दुलारे जायसवाल का विवाह 10 साल पूर्व कोतवाली देहात के बंजारी मोड़ निवासी शिल्पी के साथ हुआ था। दुर्गेश दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। ग्रामीणों के मुताबिक दुर्गेश का दिल्ली में किसी महिला से अवैध संबंध था।

जिसको लेकर महिला विरोध करती थीं। दुर्गेश दो दिन पूर्व दिल्ली से आया। इसके बाद वह अपनी रिश्तेदारी में रुक गया। शुक्रवार रात 10 बजे के आसपास दुर्गेश पत्नी के पास गया। सोते समय पत्नी के शरीर पर हंसिया से कई बार किया। इसके बाद चाकू से हमला किया।

पत्नी के शोर मचाने पर भी वह नहीं पसीजा। अंत में पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद पति फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना मृतक महिला के पिता और भाई गांव पहुंचे। पुलिस को घटना से अवगत कराया। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक की सास को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि फरार पति की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए वारदात को अंजाम दिया है।

एक को मारा दो और को मारेंगे

मृतक महिला के कमरे से एक पत्र भी लिखा हुआ मिला है। जिसमें दुर्गेश ने लिखा है कि एक को मार दिया है। जबकि दो अन्य लोगों को मारना है। इस पत्र को लेकर भी लोगों में चर्चा है।

यह भी पढ़ें-मुरादाबाद: अवैध संबंधों में रोड़ा बने युवक की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार