बहराइच: अज्ञात कारणों से लगी आग, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के अमवा तेतारपुर गांव में शनिवार को ग्रामीणों के गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते 30 किसानों की 280 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील …

बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के अमवा तेतारपुर गांव में शनिवार को ग्रामीणों के गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते 30 किसानों की 280 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।

जिले में आग का रौद्र रुप जारी है। शनिवार को महसी तहसील के ग्राम अमवा तेतारपुर गांव में ग्रामीण के खेत में गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाते, तब तक लपटों ने राम दत्त मिश्र ,रामनारायण, मोहम्मद शमी, शौकत अली ,राम फेरन , कर्मा, मोहम्मद सिराज ,झब्बन, सादिक ,ताहिर , हनीफ ,दास मोहम्मद, हसीना ,बरकत अली, केसाई, इसराइल, सलीम ,हनु समेत अन्य किसानों की फसल चपेट में आ गई।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष राम धवन मौर्य, हल्का लेखपाल पहुंचे। तहसीलदार महसी विपुल कुमार सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल चंद्र प्रकाश पांडे की रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट गल्लामंडी समिति बहराइच को भेजी जाएगी। मंडी समिति द्वारा किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। आग लगने से किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। सभी आग में फसल जलने से रो रहे हैं।

पढ़ें-करौली जैसी हिंसा की ‘स्क्रिप्ट’ कहीं और लिखी जा रही है- गिरिराज सिंह

संबंधित समाचार