Russia Ukraine War : कीव की सड़कों पर 900 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों के शव मिले
कीव। रूसी सेना के कीव छोड़ने के बाद यहां सड़कों पर शांति की गुहार लगाने वाले 900 से अधिक नागरिकों के शव मिले। जिनकी बाहों में सफेद रंग की पट्टी बंधी हुई थी। जिन्हें प्रताड़ित करने के बाद गोली मार दी गयी थी। एक आधिकारिक यह जानकारी दी। कीव क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख एंड्री नीबितोव ने …
कीव। रूसी सेना के कीव छोड़ने के बाद यहां सड़कों पर शांति की गुहार लगाने वाले 900 से अधिक नागरिकों के शव मिले। जिनकी बाहों में सफेद रंग की पट्टी बंधी हुई थी। जिन्हें प्रताड़ित करने के बाद गोली मार दी गयी थी। एक आधिकारिक यह जानकारी दी।
कीव क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख एंड्री नीबितोव ने शुक्रवार को कहा कि रूसी सेना के इलाके को छोड़ने के बाद 900 नागरिकों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस प्रमुख ने कहा शवों की जांच की गयी और विस्तृत विश्लेषण के लिए फोरेंसिक चिकित्सा संस्थानों में भेजा गया था।
सीएनएन ने शनिवार को बताया कि श्री नीबितोव ने यह भी कहा कि शेवचेंको गांव में कुछ लोगों के शवों की पहचान कर ली गयी है। उन्होंने कहा, “वह सब स्थानीय नागरिक थे, जिन्हें दुर्भाग्य से प्रताड़ित किया गया और गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गयी।” उन्होंने कहा कि जिन लोगों को गोली मारी गयी, उनमें से कुछ की बाहों में सफेद पट्टी बंधी थी जो रूसी सेना से खुद को बचाने के लिए शांति की गुहार लगार रहे थे।
ये भी पढ़ें:- Ukraine war: ‘यूक्रेन में परिवहन ढांचा नष्ट होने से मानवीय सहायता पहुंचाने में कठिनाई’
