बुल्गारिया ने अपने बंदरगाहों पर रूसी जहाजों के प्रवेश पर लगाई रोक
सोफिया। बुल्गारिया ने यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के तहत काला सागर में स्थित अपने बंदरगाहों पर रूसी जहाजों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। देश के समुद्री मामलों के प्रशासन ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी। प्राधिकार ने कहा, ”रूसी ध्वज वाले सभी जहाजों के बुल्गारिया के समुद्री और नदी तट …
सोफिया। बुल्गारिया ने यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के तहत काला सागर में स्थित अपने बंदरगाहों पर रूसी जहाजों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। देश के समुद्री मामलों के प्रशासन ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी। प्राधिकार ने कहा, ”रूसी ध्वज वाले सभी जहाजों के बुल्गारिया के समुद्री और नदी तट पर स्थित बंदरगाहों पर प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।” प्राधिकार ने कहा कि आपात स्थिति, मानवीय सहायता के दौरान इन प्रतिबंधों में छूट दी जा सकती है। इसके अलावा यूरोपीय संघ देशों में ऊर्जा, खाद्य सामग्री और औषधियों की आपूर्ति के दौरान भी छूट मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें-
उत्तर कोरिया ने नए सामरिक हथियार के सफल परीक्षण की घोषणा की
