सीएम शिवराज ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भिंड। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड प्रवास के दौरान आज यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने इस दौरान अधिकारियों को राशन वितरण व्यवस्था दुरुस्त रखने और इस कार्य में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। …

भिंड। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड प्रवास के दौरान आज यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने इस दौरान अधिकारियों को राशन वितरण व्यवस्था दुरुस्त रखने और इस कार्य में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सर्वे कर पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने के निर्देश देते हुए कहा कि गरीब का राशन गरीब को ही मिलना सुनिश्चित किया जाए। चौहान ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की शिकायतों को गंभीरता से लेने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- जहांगीरपुरी हिंसा: बड़ा खुलासा, असलम ने चलाई थी गोली, शोभायात्रा में 4-5 लोगों के साथ हुआ था शामिल

संबंधित समाचार