बाराबंकी : छप्पर में लगी आग, गृहस्थी समेत दो बकरी के बच्चे जलकर हुए राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना क्षेत्र लोनी कटरा अंतर्गत अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग से घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं छप्पर के नीचे बंधे दो बकरी के बच्चे झुलस कर मर गये और एक भैंस बुरी तरह से झुलस गई। शनिवार की देर शाम थाना लोनी कटरा के ग्राम क़दमऊ …

बाराबंकी। थाना क्षेत्र लोनी कटरा अंतर्गत अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग से घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं छप्पर के नीचे बंधे दो बकरी के बच्चे झुलस कर मर गये और एक भैंस बुरी तरह से झुलस गई। शनिवार की देर शाम थाना लोनी कटरा के ग्राम क़दमऊ निवासी श्यामलाल के घर के सामने रखा छप्पर अज्ञात कारणों से जलने लगा।

परिजन कुछ समझ पाते कि आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया। जिसके चलते घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े, सोलर पैनल आदि सामान जल खाक हो गया। छप्पर के नीचे बंधे दो बकरी के बच्चे भी इसी आग में झुलसने से मर गये और भैंस भी बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गई।

घटना के समय पूरा परिवार खलिहान में गेंहू की मंड़ाई कर रहा था | मामले की सूचना दमकल को दी गई। लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल शिवकरन सिंह ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी है।

यह भी पढ़ें : बरेली: टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, चटक गईं दीवारें…मची अफरा तफरी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज