लखनऊ: छात्रों ने LLB की परीक्षा से किया बहिष्कार, मचा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सोमवार को छात्रों ने राजधानी में राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में एलएलबी की परीक्षा से बहिष्कार कर दिया। एलएलबी की परीक्षा में कुछ छात्र जो परीक्षा दे रहे थे, उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना की रिपोर्ट आने से पहले ही ये छात्र परीक्षा हाल में पहुंच गए थे, रिपोर्ट आने …

लखनऊ। सोमवार को छात्रों ने राजधानी में राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में एलएलबी की परीक्षा से बहिष्कार कर दिया। एलएलबी की परीक्षा में कुछ छात्र जो परीक्षा दे रहे थे, उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोरोना की रिपोर्ट आने से पहले ही ये छात्र परीक्षा हाल में पहुंच गए थे, रिपोर्ट आने के बाद विवि के वरिष्ठ छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया, साथ ही अन्य छात्रों को परीक्षा देने से रोका भी। जिसके बाद प्रशासन ने छात्रों को चार घंटे का समय दिया है।

कुलपति एसके भटनागर ने बताया है कि जिन छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन्हें आइसोलेशन के लिए भेज दिया है, हम सभी इस समस्या पर चर्चा कर रहे है, जल्द ही इसका समाधान करेंगे।

पढ़ें- लखनऊ: राम मनोहर लोहिया संस्थान के बेड हुए जर्जर, बिस्तर को स्थिर रखने के लिए लगाई जा रही ईंट