अगर आप भी बना रहे हैं समर वेकेशन का प्लान, तो इन हिल स्टेशनों पर जरूर जाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गर्मी के मौसम में ठंडी जगह हर किसी को पसंद होती हैं। तेज धूप और गर्म लू से बचने के लिए लोग वेकेशन के लिए प्‍लान कर रहे हैं। तो आइए आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानकारी देते हैं, जहां आप गर्मी से जाकर राहत पा सकते हैं, साथ …

गर्मी के मौसम में ठंडी जगह हर किसी को पसंद होती हैं। तेज धूप और गर्म लू से बचने के लिए लोग वेकेशन के लिए प्‍लान कर रहे हैं। तो आइए आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानकारी देते हैं, जहां आप गर्मी से जाकर राहत पा सकते हैं, साथ ही खुद को रीफ्रेश भी फील करवा सकते हैं।

मनाली

मनाली देश के सबसे पॉप्‍युलर हिल स्टेशनों में से एक है। पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमाला के बर्फ से ढकी ढलानों के बीच स्थित मनाली सबको काफी पसंद आता है। यहां आप वाटर स्पोर्ट्स, ट्रेकिंग ट्रेल्स और पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। गर्मियों में घूमने के लिए आप मनाली जा सकते हैं।

तवांग

तवांग को सुंदर मठों और अच्‍छे वेदर के लिए फेमस है। यह अरुणाचल प्रदेश में लगभग 3048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। तवांग को गर्मियों में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है।

सिक्किम

सिक्किम का सबसे बड़ा शहर गंगटोक है। गंगटोक एक बहुत ही खूबसूरत और नेचर से लिपटा एक पर्यटन स्थल है। गंगटोक शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर 1437 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

तमिलनाडु

तमिलनाडु का एक सुंदर हिल स्टेशन ऊटी है। इस मौसम में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आज ऊटी को पहाड़ियों की रानी के तौर में जाना जाता है।

पढ़ें-World Heritage Day 2022 : 18 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है व‌र्ल्ड हेरिटेज डे? जानें इतिहास और इस साल की थीम