देश में हिंसक घटनाएं मुख्य मुद्दों से ध्यान बंटाने की साजिश- कमलनाथ
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि देश में हाल के दिनों में कुछ स्थानों पर हिंसा की जो घटनाएं सामने आई हैं, वे बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान बंटाने की कोशिश हैं। कमलनाथ ने यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कहा कि देश …
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि देश में हाल के दिनों में कुछ स्थानों पर हिंसा की जो घटनाएं सामने आई हैं, वे बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान बंटाने की कोशिश हैं। कमलनाथ ने यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कहा कि देश भर में जो घटनाएं घट रही हैं, वे बढ़ती महंगायी और बेरोजगारी से ध्यान हटाने की भाजपा की साजिश है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि वे पहले ही कह चुके हैं कि यह सब हमारे देश की संस्कृति के खिलाफ है। हमारी संस्कृति जोड़ने की है। एक अन्य सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि राज्य में अब सरकार के पास पैसा, पुलिस और प्रशासन ही शेष है। कमलनाथ ने इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग के सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह, अरुण यादव और ओबीसी विभाग से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- Jahangirpuri Violence: सरकार चाहती थी कि हिंसा हो, तमाशा देखने के लिए बैठी थी पुलिस- असदुद्दीन ओवैसी
