अयोध्या : राममंदिर निर्माण समिति की हुई बैठक, बारिश से पहले रिटेंनिंग वॉल का निर्माण पूरा कराने के निर्देश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को विश्वामित्र आश्रम एलएनटी कार्यालय में हुई। शाम चार बजे तक चली बैठक में मंदिर निर्माण से जुड़े मुद्दों पर घंटों चर्चा हुई। बैठक में निर्माण की प्रगति के साथ-साथ भविष्य में होने वाले कार्यों पर मंथन हुआ। बताया जाता …

अयोध्या। राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को विश्वामित्र आश्रम एलएनटी कार्यालय में हुई। शाम चार बजे तक चली बैठक में मंदिर निर्माण से जुड़े मुद्दों पर घंटों चर्चा हुई। बैठक में निर्माण की प्रगति के साथ-साथ भविष्य में होने वाले कार्यों पर मंथन हुआ।

बताया जाता है कि बारिश से पहले रिटेंनिंग वाल का निर्माण पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए। बता दें कि चेयरमैन श्री मिश्र रविवार शाम ही अयोध्या पहुंच गए थे। ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र ने बताया कि बैठक में सिर्फ मंदिर निर्माण से जुड़े मुद्दों पर ही मंथन हुआ। इससे पहले उन्होंने रामलला के मंदिर निर्माण का निरीक्षण किया। इसके बाद यहां चल रही बैठक में कार्यदायी संस्था के इंजीनियर और ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ मंदिर निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई।

रामजन्म भूमि के प्लिंथ निर्माण तय समय सीमा पर हो इसे लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। दूसरी लेयर का काम भी तय समय में करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी तय हुआ कि नियमित रूप से निर्माण का आंकलन किया जाता रहे। इसके अलावा बरसात से पहले रिटेनिंग वॉल का काम पूरा करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया।

कार्यदायी संस्था से कहा गया कि बारिश से पूर्व रिटेंनिंग वाल का निर्माण पूरा कर लिया जाए, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मंदिर के पश्चिम तरफ बन रही है जमीन के नीचे से रिटेनिंग वॉल का निर्माण होना है।

सूत्रों ने बताया कि रिटेनिंग वॉल सरयू की जलधारा से रामलला के गर्भगृह की बुनियाद की सुरक्षा के लिए बनाई जानी है। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपतय राय, भवन निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्था के इंजीनियर और सदस्य आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : पिंक स्टोन से जुलाई में शुरू हो जाएगा राम मंदिर निर्माण, तराशे गए पत्थरों की दो खेप पहुंची अयोध्या

संबंधित समाचार