अयोध्या : राम भक्तों को करना होगा अभी और इंतजार, 2024 में मकर संक्रांति पर गर्भगृह में विराजित होंगे रामलला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भगवान राम को गर्भगृह में विराजित देखने के लिए भक्तों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। अब 2023 दिसंबर नहीं बल्कि मकर संक्रांति 2024 तक भक्तों को गर्भगृह में रामलला का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दिसंबर 2023 के अंत तक रामलला को गर्भगृह में …

अयोध्या। भगवान राम को गर्भगृह में विराजित देखने के लिए भक्तों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। अब 2023 दिसंबर नहीं बल्कि मकर संक्रांति 2024 तक भक्तों को गर्भगृह में रामलला का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दिसंबर 2023 के अंत तक रामलला को गर्भगृह में विराजित करने की तैयारी थी, लेकिन दिसंबर के अंत में खरमास के चलते ट्रस्ट ने राममंदिर के उद्घाटन की समय सीमा बढ़ा दी है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि मैंने पहले कहा था कि राममंदिर का उद्घाटन दिसंबर 2023 के अंत में हो जाएगा, लेकिन इसकी तारीख पर अंतिम मुहर नहीं लग पा रही है। दिसंबर के अंत में चूंकि सूर्य दक्षिणायन रहेंगे।

खरमास लगा रहेगा, इसलिए खरमास में राममंदिर का उद्घाटन उचित नहीं होगा। इसलिए हमें सूर्य के उत्तरायण होने का इंतजार करना पड़ेगा। सूर्य मकर संक्रांति से उत्तरायण होंगे। ऐसे में मकर संक्रांति 2024 को रामलला को गर्भगृह में विराजित कर भक्तों को दर्शन सुलभ कराने की अब तैयारी हो रही है।

राममंदिर के भूमिपूजन से लेकर नींव खोदाई, नींव निर्माण, रॉफ्ट निर्माण व चबूतरा निर्माण शुरू करने से पहले ट्रस्ट द्वारा विधिविधान पूर्वक पूजन-अर्चन कराया गया उसके बाद काम शुरू हुआ। मंदिर निर्माण में वास्तुशास्त्र का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। देश के चुनिंदा वास्तु शास्त्रियों की एक टीम भी बनाई गई है। जो समय-समय पर ट्रस्ट को वास्तुशास्त्र से संबंधित सुझाव देते रहते हैं।

यह भी पढ़ें : हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ शहर,जय श्रीराम और बजरंगबली के लगे जयकारे

संबंधित समाचार