Health Tips: कोरोना के नया वैरिएंट XE ने दी दस्तक, गर्मियों में इन चीजों से करें इम्यूनिटी को स्ट्रांग रहें स्वस्थ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगे हैं। कोरोना की चौथी लहर को लेकर एक्सपर्ट की चिंता बढ़ गई है। इन दिनों भारत में कोरोना का नया वैरिएंट XE भी दस्तक दे चुका है। ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए हेल्थ एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि सभी लोग अपनी इम्यूनिटी पावर को …

भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगे हैं। कोरोना की चौथी लहर को लेकर एक्सपर्ट की चिंता बढ़ गई है। इन दिनों भारत में कोरोना का नया वैरिएंट XE भी दस्तक दे चुका है। ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए हेल्थ एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि सभी लोग अपनी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाएं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्मी के मौसम में आने वाली हेल्थ की चीजों के बारे में बताया है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगर हैं।आम

वैसे आम तो फलों का राजा है मगर आम में मौजूद विटामिन-ए, सी के जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। आम ना सिर्फ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, बल्कि आम गर्म होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत भी देता है। स्वाद में बेहतरीन आम को खाने से हमारे शरीर को और भी कई फायदे होते हैं।तुलसी के बीज या रस

तुलसी के बीजों को सब्जा के बीज भी कहते हैं। तुलसी में मौजूद रोक प्रतिरोधक क्षमता शरीर को रोग से लड़ने की शक्ति को बढ़ाता है। तुलसी में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे गुणकारी तत्व शामिल हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को दुरुस्त रखने में बेहद कारगर हैं। तुलसी के बीज मजबूत हड्डियां, मांसपेशियों के फंक्शन और लाल रक्त कोशिकाओं का भी उत्पादन करते हैं।खरबूजा

खरबूजा गर्मियों में न्यूट्रिएंट्स के साथ शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इसमें मौजूद फाइबर हमारी आंतों के लिए बहुत अच्छा होता है। फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-बी6 ना सिर्फ शरीर को वायरस से लड़ने की ताकत देता है, बल्कि इन्फेक्शन से भी बचाव करता है। पानी

गर्मियों में पानी ना सिर्फ डिहाइड्रेशन से बचाता है, बल्कि इंफेक्शन का खतरा भी कम करता है। पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और इम्यूनिटी के नैचुरल प्रोसेस को बेहतर बनाता है। इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखने के लिए डॉक्टर रोजाना करीब 3 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं।दही और छाछ का करें सेवन

दही और छाछ का सेवन हमारी आंतों के लिए अच्छे होते हैं और इम्यून सिस्टम को भी सपोर्ट करते हैं।

यह भी पढ़ें-Health Tips: इन घरेलू तरीकों से बढ़ाएं अपनी बॉडी में प्लेटलेट्स, रहेंगे फिट एंड फाइन