बरेली: मादक पदार्थों की तस्करी से खरीद लिए प्लॉट, जमीन, और ट्रैक्टर, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली पुलिस इन दिनों मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ तेजी से अभियान चला रही है। मंगलवार को सिरौली पुलिस ने पांच आरोपियों के पास से करीब पांच किलो अफीम बरामद की है। पुलिस की जांच में पता लगा है कि इन आरोपियों ने मादक पदार्थों की तस्करी कर जमीन, …

बरेली, अमृत विचार। बरेली पुलिस इन दिनों मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ तेजी से अभियान चला रही है। मंगलवार को सिरौली पुलिस ने पांच आरोपियों के पास से करीब पांच किलो अफीम बरामद की है। पुलिस की जांच में पता लगा है कि इन आरोपियों ने मादक पदार्थों की तस्करी कर जमीन, प्लाट, ट्रैक्टर समेत बाइक आदि भी खरीदी हैं। फिलहाल पुलिस ने पांचों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

अंतरराज्यीय गैंग बनाकर करते हैं काम
दरअसल, सिरौली पुलिस ने मंगलवार को आंवला थाने के देवकोला से महेंद्र, उदयपाल, देवराज और सुरेंद्र को गिरफ्तार किया था। जिसमें से महेंद्र के पास से करीब 2 किलो 750 ग्राम अफीम के साथ बाकी तीनों के पास 500-500 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसी के साथ पुलिस ने सिरौली की फूलवती को भी 500 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अंतरराज्यीय गैंग बनाकर काम करते हैं। आरोपियों ने बताया कि वह झारखंड से अफीम मंगाकर उत्तर प्रदेश, पंजाब, और दिल्ली में इसकी तस्करी करते हैं।

महेंद्र ने तस्करी से खरीदी लाखों की जमीन
पुलिस के मुताबिक अफीम तस्कर महेंद्र ने तस्करी करके अभी तक बेहटा गांव में एक प्लाट, वारीखेड़ा में 7 बीघा जमीन, एक ट्रैक्टर और एक बाइक खरीदी है। पुलिस अब महेंद्र की संपत्ति के साथ ही साथ अन्य आरोपियों की संपत्ति भी खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक मामले में जल्द ही आगे की भी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: बेसिक स्कूल में बच्चों के झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल, बीएसए बोले- जांच बैठा दी गई है

 

संबंधित समाचार