बिजनौर: दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/स्योहारा, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास किया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। उसे आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महेन्द्र पुत्र नौरंग निवासी सत्तोनंगली ने …

बिजनौर/स्योहारा, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास किया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। उसे आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

महेन्द्र पुत्र नौरंग निवासी सत्तोनंगली ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री अमीसा का विवाह छह वर्ष पूर्व हरौली निवासी कोलिन्दर के साथ हुआ था। वर्तमान में दंपति के पांच वर्ष का एक पुत्र भी है। आरोप है कि अमीसा का पति कोलिन्दर सास बिरमो, ससुर रामसिंह, ननद अंजू, जेठानी अशोका, नदोई हरेंद्र दहेज की मांग करते थे। पहले भी पंचायत में फैसला हो चुका है।

सोमवार की रात ससुराल पक्ष ने अमीसा से पांच लाख रुपये की मांग की गई। अमीसा ने अपने पिता पर बोझ न डालने को कहते हुए मना कर दिया। जिस पर उपरोक्त सभी ने मिलकर अमीसा को जला कर मारने की नीयत से तेल डालकर आग लगा दी। शोर मचने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों नें प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशीष तोमर, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल ने घटनास्थल का निरिक्षण किया तथा अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किये। थानाध्यक्ष आशीष तोमर ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा