IPL 2022 : डेवॉन कॉन्वे की प्री-वेडिंग पार्टी में CSK के खिलाड़ियों का जलवा, देखिए तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-2022) के 15वें सीजन में खराब प्रदर्शन के बावजूद भी चेन्नई सुपर किंग्स टीम का इन दिनों कैंप में खूब मस्ती-धमाल देखने को मिल रहा है। यह धमाल न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे की शादी का है। कॉन्वे जल्द शादी करने वाले हैं। इससे पहले मंगलवार को चेन्नई टीम ने …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-2022) के 15वें सीजन में खराब प्रदर्शन के बावजूद भी चेन्नई सुपर किंग्स टीम का इन दिनों कैंप में खूब मस्ती-धमाल देखने को मिल रहा है। यह धमाल न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे की शादी का है। कॉन्वे जल्द शादी करने वाले हैं। इससे पहले मंगलवार को चेन्नई टीम ने कॉन्वे को प्री-वेडिंग पार्टी दी। अब प्री-वेडिंग पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडियाा पर वायरल हो रही हैं।

इंग्लैंड के मोईन अली-डेवोन कॉनवे।

डेवॉन कॉन्वे की प्री-वेडिंग पार्टी में चेन्नई टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा रहा। वे येलो कुर्ते में नजर आए। जबकि दूल्हे राजा कॉन्वे सफेद कुर्ते और भारतीय पारंपरिक लुंगी में नजर आए। कॉन्वे ने सभी साथियों के साथ फोटो खिंचवाए और जमकर डांस किया।

चेन्नई टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे।

कॉन्वे की प्री-वेडिंग पार्टी में चेन्नई टीम के सभी खिलाड़ी पारंपरिक पोशाक लुंगी में नजर आए। इस पार्टी में चेन्नई टीम के नए कप्तान रवींद्र जडेजा और धोनी समेत मिचेल सैंटनर, इंग्लैंड के मोईन अली, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हैंगरेकर आदि साथी खिलाड़ी नजर आए।

प्री-वेडिंग पार्टी में धोनी और जडेजा समेत सभी खिलाड़ियों और स्टाफ ने कॉन्वे को लिफाफा भी दिया। इस पार्टी में केक भी काटा गया।

मिचेल सैंटनर-डेवोन कॉनवे।

बता दें कि डेवॉन कॉन्वे अपनी गर्लफ्रेंड किम वॉटसन से शादी करने वाले हैं। डेवॉन इस समय आईपीएल के लिए भारत में ही मौजूद हैं। उनकी गर्लफ्रेंड किम भी उनके साथ ही हैं। पार्टी में किम वीडियो कॉल के जरिए जुड़ी थीं।

रुतुराज गायकवाड़-डेवोन कॉनवे।

सीएसके की ओर से पोस्ट वीडियो में किम को पीली साड़ी में देखा जा सकता है। वहीं कॉनवे सफेद शर्ट और वेश्टी पहने हुए थे। उन्होंने सीएसके को इस इवेंट के लिए धन्यवाद कहा। साथ ही किम वॉटसन के बारे में भी बात की।

चेन्नई फ्रेंचाइजी ने डेवॉन कॉन्वे को यह पार्टी मुंबई के ट्राइडेंट होटल में दी। आईपीएल 2022 सीजन के लिए चेन्नई टीम भी इसी होटल में ठहरी हुई है।

शिवम दुबे-डेवोन कॉनवे ।

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे का आईपीएल में यह पहला ही सीजन रहा है। उन्होंने अब तक एक ही मैच खेला है, जिसमें सिर्फ तीन ही रन बनाए हैं। चेन्नई फ्रेंचाइजी ने कॉन्वे को मेगा ऑक्शन में खरीदा था। इसके लिए एक करोड़ रुपए की बोली लगाई।

डेवॉन कॉन्वे – किम वॉटसन

ये भी पढ़ें : IPL 2022, LSG vs RCB: डु प्लेसिस और हेजलवुड के दम पर जीते बेंगलुरु के चैलेंजर्स

संबंधित समाचार