लखनऊ: फर्जी पास पर रोडवेज बस में सफर करते पकड़े गये समीक्षा अधिकारी
लखनऊ। फर्जी पास लेकर एक यात्री समीक्षा अधिकारी बन कर रोडवेज बसों में सफर कर रहा था। इसका खुलासा मंगलवार को हुआ। अयोध्या से बहराइच जा रही साधारण बस सेवा में एक यात्री के पास से चेकिंग के दौरान यह पास बरामद हुआ। पास क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ परिवहन निगम की ओर से जारी किया गया …
लखनऊ। फर्जी पास लेकर एक यात्री समीक्षा अधिकारी बन कर रोडवेज बसों में सफर कर रहा था। इसका खुलासा मंगलवार को हुआ। अयोध्या से बहराइच जा रही साधारण बस सेवा में एक यात्री के पास से चेकिंग के दौरान यह पास बरामद हुआ। पास क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ परिवहन निगम की ओर से जारी किया गया था। उस पर फर्जी हस्ताक्षर भी किए गए थे।
खास बात यह रही कि पकड़ा गया पास फर्जी समीक्षा अधिकारी के नाम से जारी किया गया था। एक अप्रैल से 30 जून तक इसकी वैधता दी गई थी। चेकिंग दल ने इस पूरे मामले में अपनी रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या को भेज दी है। बताते चले कि अयोध्या से बहराइच जा रही बस की चेकिंग सहायक यातायात निरीक्षक बीडी यादव अधिकारी कर रहे थे। उन्हें एक यात्री के पास से इस तरह का पास मिला।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए पास को लखनऊ क्षेत्रीय प्रबंधक के नाम से एक अप्रैल 2022 को जारी किया गया है। इस पास में परिवहन अनुभाग तीन सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी उमेश कुमार श्रीवास्तव का नाम लिखा हुआ है। तीन माह तक इस पास पर नि:शुल्क यात्री की सुविधा प्रदेश भर में दी गई थी। इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने कहा जारी पास पर लगाई गयी गया मुहर फर्जी है। इसकी जांच क्षेत्रीय स्तर पर कराई जा रही है।
अयोध्या क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसपी सिंह के अनुसार यह पहला मामला नहीं है। पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। चेकिंग दल की रिपोर्ट पर फर्जी पास की जांच कराई जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पास में किसी विभागीय अधिकारी के शामिल होने की आशंका है। पास में किए गए हस्ताक्षर को मिलान रोडवेज के कर्मचारियों से किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: बाइक सवारों ने दिखाई दबंगई, रोडवेज चालक को पीटा
