रोज बादाम खाने की है आदत, तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं बड़े नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बादाम खाने में स्वादिष्ट तो होता है जो खाने में स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम में कई विटामिन और मिनरल्स, जिंक, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम, ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए बादाम का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। बादाम एक …

बादाम खाने में स्वादिष्ट तो होता है जो खाने में स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम में कई विटामिन और मिनरल्स, जिंक, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम, ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए बादाम का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है।

बादाम एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी होते हैं। मगर बादाम का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। क्योंकि अधिक मात्रा में सेवन करने से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। वैसे एक दिन में 4-5 बादाम का ही सेवन करना चाहिए।

बादाम के उपयोग

  • बादाम का हलवा बनाकर खाया जा सकता है।
  • बादाम को रातभर पानी में भिगोकर अगले सुबह सेवन किया जा सकता है।
  • बादाम का मिल्क शेक बनाकर पिया जा सकता है।
  • बादाम का उपयोग केक बनाने में किया जा सकता है।
  • बादाम का इस्तेमाल कई मिठाइयों में किया जाता है।

बादाम के फायदे

  • बादाम का सेवन हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम में कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम भी मौजूद होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए काफी जरूरी होता है।
  • बादाम का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। क्योंकि बादाम में उच्च मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, फैट होता है। जो शरीर में कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होने देती है।
  • बादाम का सेवन आंखों की कमजोरी को दूर करने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम में विटामिन ई और जिंक पाया जाता है, जो आंखों को हेल्दी रखने में काफी मददगार साबित होते हैं।
  • बादाम एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
  • बादाम का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि बादाम में फाइबर के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम करते हैं।
  • बादाम का सेवन स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम में विटामिन ई मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है।
  • बादाम का सेवन याददाश्त तेज करने में काफी मददगार साबित होता है।
  • बादाम का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम में फाइबर, अनसैचुरेटेड फैट और लो कार्बोहाइड्रेट होता है। साथ ही इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी लो होता है। इसलिए इसका सेवन करने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
  • बादाम का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। जो पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

बादाम के नुकसान

  • जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या हो, उनको बादाम का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।
  • बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करने से कब्ज की शिकायत हो सकती है।
  • बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करने से आप मोटापा के शिकार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में पिएं मिट्टी के मटके का पानी, देसी फ्रिज के उपयोग से होंगे यह फायदे