छत्तीसगढ़: 289 लोगों ने लगवाई सतर्कता डोज, 15 निजी अस्पतालों को मिली अनुमति
रायपुर। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में 10 अप्रैल 2022 से कोरोना से बचाव के लिए 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को सतर्कता डोज लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 18 से 59 आयु के 1.70 करोड़ से अधिक लोगों में से 289 ने सतर्कता डोज …
रायपुर। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में 10 अप्रैल 2022 से कोरोना से बचाव के लिए 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को सतर्कता डोज लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 18 से 59 आयु के 1.70 करोड़ से अधिक लोगों में से 289 ने सतर्कता डोज लगवाई है।
बता दें राजधानी में 15 निजी अस्पतालों को सतर्कता डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अनुमति दी है। यह अस्पताल शुरुआत में टीकाकरण कर रहे थे। हालांकि, लोगों को निजी अस्पतालों में लगवाने पर शुल्क देने होगा। बता दें निजी अस्पतालों में टीके का अधिकतम शुल्क 386 रुपये निर्धारित किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन अस्पतालों को डोज लगाने की अनुमति दी गई है, वह स्वास्थ्य विभाग से टीका खरीद सकते हैं। वहीं जिला रायपुर सीएमएचओ डा. मीरा बघेल ने कहा, 18 से अधिक आयु के जिन्हें दोनों डोज लगे नौ माह पूरे हो गए हैं, सतर्कता डोज लगवानी है। यह टीका निजी अस्पतालों में शुल्क देकर लगवा सकते हैं। 15 निजी अस्पतालों को अनुमति दी गई है।
