सीएम योगी ने 3 आईएएस अफसरों का किया तबादला, हटाई गईं मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन की MD

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सीएम योगी ने 3 IAS अफसरों को हटाने के निर्देश जारी किए हैं। इस कड़ी में यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन की एमडी कंचन वर्मा को हटा दिया गया है। उनकी जगह मुथुकुमारसामी बी। मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन का नया एमडी बनाया गया है। फिलहाल कंचन वर्मा को वेटिंग में डाला गया है। जबकि राजस्व परिषद …

लखनऊ। सीएम योगी ने 3 IAS अफसरों को हटाने के निर्देश जारी किए हैं। इस कड़ी में यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन की एमडी कंचन वर्मा को हटा दिया गया है। उनकी जगह मुथुकुमारसामी बी। मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन का नया एमडी बनाया गया है।

फिलहाल कंचन वर्मा को वेटिंग में डाला गया है। जबकि राजस्व परिषद से संबद्ध बृजेश नारायण सिंह विशेष सचिव औद्योगिक विकास बनाए गए है। बुधवार शाम बाराबंकी में तैनात वाणिज्य कर की असिस्टेंट कमिश्नर अंजलि चौरसिया को निलंबित कर दिया था।

इस कार्रवाई से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। योगी सरकार ने 17 अप्रैल को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आजमगढ़, सीतापुर व हापुड़ में नए जिलाधिकारियोंके साथ ही 6 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए थे।

पढ़ें- योगी सरकार जल्द लाएगी नई तबादला नीति, इन कर्मचारियों को मिलेगी मनचाही तैनाती

संबंधित समाचार