पीलीभीत: छात्रा को ब्लैकमेल कर मांगी पांच लाख रुपये रंगदारी
अमृत विचार, पीलीभीत। दो साल पहले अंजान नंबर से आई कॉल पर बातचीत कर शहर की एक छात्रा मुश्किल में फंस गई। पहले तो आरोपी करीबी बढ़ाता रहा। फिर उसके अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर मामले में मुरादाबाद के …
अमृत विचार, पीलीभीत। दो साल पहले अंजान नंबर से आई कॉल पर बातचीत कर शहर की एक छात्रा मुश्किल में फंस गई। पहले तो आरोपी करीबी बढ़ाता रहा। फिर उसके अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर मामले में मुरादाबाद के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीए की छात्रा है। दो साल पहले उसके मोबइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने खुद को मुरादाबाद निवासी राजा बताया और मना करने के बावजूद बार-बार कॉल करता रहा। जिसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। आरोपी ने एक दिन उनके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को प्राप्त कर अपने मोबाइल पर पीड़िता के नंबर का व्हाट्सएप चलाना शुरू कर दिया।
इसका पता लगने पर जब विरोध किया तो आरोपी ने पीड़िता के भाई को दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। दो माह पूर्व राजा ने कहा कि घर से पांच लाख रुपये ले आओ, फिर दोनों भाग चलते हैं। छात्रा ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी गुस्सा गया और छात्रा के फोटो एडिट कर अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे डाली।
जिससे पीड़िता घबरा गई। मगर, आरोपी ने मना करने के बावजूद कुछ रिश्तेदारों को फोटो भेजकर बदनाम करने की कोशिश की। हताश होकर छात्रा ने अपने परिजन को पूरी बात बताई। फिर बीते दिनों एसपी के समक्ष पेश होकर शिकायत कर दी। जिसके बाद अब मामले में कानूनी कार्रवाई हो सकी है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
