छत्तीसगढ़: युवती को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाता रहा युवक, अब गर्भवती हुई युवती
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक निजी तस्वीरें दिखाकर युवती को ब्लैकमेल करता रहा। वहीं तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब युवती 12 सप्ताह की गर्भवती है। ऐसे में उसने कलेक्ट्रेट में गर्भपात कराने के लिए आवेदन …
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक निजी तस्वीरें दिखाकर युवती को ब्लैकमेल करता रहा। वहीं तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब युवती 12 सप्ताह की गर्भवती है। ऐसे में उसने कलेक्ट्रेट में गर्भपात कराने के लिए आवेदन किया है।
जानकारी के मुताबिक, मंदिर हसौद में रहने वाले एक लड़के से तीन साल पहले युवती की जान-पहचान हुई जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई। कुछ दिन बाद लड़के ने प्यार का इजहार किया और शादी का झूठा वादा किया। इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध बन गए। लड़की का फायदा उठाकर उसने कई बार उसके साथ संबंध बनाए और निजी पलों की तस्वीरें मोबाइल में कैद कर लीं। इसके बाद वह उन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाता रहा। इस बीच युवती गर्भवती हो गई।
अब युवती ने कलेक्ट्रेट में गर्भपात कराने के लिए आवेदन किया है। युवती ने गर्भपात के अपने आवेदन में कहा है कि, उसके साथ दरिंदगी हुई है। ऐसे में वह उस युवक के बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती है। हालांकि, युवती के आवेदन पर अभी तक प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है।
इसे भी पढ़ें-
छत्तीसगढ़: हादसे के बाद कार में लगी आग, माता-पिता और तीन बच्चों की जिंदा जलने से मौत
