छत्तीसगढ़: नए सिरे से तैयार होगा कांग्रेस का संगठन, पुनिया ने कहा- हर स्तर पर होगा बदलाव
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कांग्रेस की बात करें तो वहां अब कांग्रेस का संगठन नए सिरे से तैयार होगा। बता दें कांग्रेस संगठन चुनाव में राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक चुनाव होंगे। संगठन चुनाव को लेकर शुक्रवार शाम को …
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कांग्रेस की बात करें तो वहां अब कांग्रेस का संगठन नए सिरे से तैयार होगा। बता दें कांग्रेस संगठन चुनाव में राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक चुनाव होंगे। संगठन चुनाव को लेकर शुक्रवार शाम को रायपुर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि संगठन का चुनाव प्रस्तावित है। आगामी दिनों में जिला कांग्रेस कमेटी में निर्वाचन होगा, तो एक नए सिरे से पूरा संगठन बन जाएगा। पुनिया शनिवार को कांग्रेस के सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की बैठक लेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस के समन्वय समिति की बैठक भी राजीव भवन में होगी। शुक्रवार को सर्किट हाउस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पुनिया से मुलाकात की।
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में पुनिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव नजदीक आ रहा है। इसीलिए बैठकों का दौर और उसका महत्व भी ज्यादा होगा। दो दिन पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में कामकाज की समीक्षा होगी। कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। वरिष्ठ कांग्रेसियों से भी मुलाकात कर चर्चा की जाएगी। वहीं केंद्रीय मंत्रियों के दौरे पर पुनिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समस्याओं का कुछ हल निकले, तभी केंद्रीय मंत्री के आने का कुछ मतलब है।
केंद्रीय मंत्री यहां की समस्याओं को समझें, उसके लिए कुछ काम करें, तभी लाभ होगा। लेकिन केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से आना और बयानबाजी करने का कोई मतलब नहीं है। प्रदेश में कोयले की समस्या है, उसका हल निकालना चाहिए। साथ ही राज्य सरकार के काम की तारीफ करते हुए पुनिया ने कहा कि सरकार शानदार काम कर रही है। किसान, मजदूर और पिछड़ा वर्ग, सभी लोगों के लिए काम किया जा रहा है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है और सिर्फ इधर-उधर की बातें करते हैं, जो किसी के समझ में नहीं आती है।
इसे भी पढ़ें-
छत्तीसगढ़: चार साल के बच्चे की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, आरोपी नाबालिग
