अमरोहा : अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, सात बाइक बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला, अमरोहा,अमृत विचार। पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की सात बाइक, तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद हुआ है। एसपी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी धनौरा …

गजरौला, अमरोहा,अमृत विचार। पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की सात बाइक, तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद हुआ है। एसपी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी धनौरा के नेतृत्व में थाना गजरौला पुलिस ने सूचना पर रविवार को शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनकी निशादेही पर चोरी की सात बाइक, अवैध असलहा, तमंचा, कारतूस व तीन अवैध चाकू बरामद हुए हैं। अभियुक्त द्वारा चोरी की गईं पांच बाइक बूढे़ बाबा की ज्यारत के पीछे तालाब के किनारे झाडियों में छिपाकर रखी गयी थीं।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को पूछताछ में बताया कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह है तथा हम आर्थिक लाभ लेने के लिए आसपास के जनपद एवं अलग-अलग जगहों से दोपहिया वाहनों की चोरी कर उनकी नम्बर प्लेट बदलकर बेच देते हैं। बिजनौर, गाजियाबाद समेत कई स्थानों से बाइक चोरी की हैं। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में गुलफाम पुत्र जाकिर निवासी मो. जलालनगर, सोनू पुत्र अतर सिंह, संदीप पुत्र कुडिया ग्राम तिगरी और अंकुश पुत्र प्रेम सिंह निवासी नौनेर गजरौला को गिफ्तार किया। इनके खिलाफ गाजियाबाद, बिजनौर गजरौला थाने में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष चौधरी, कांस्टेबल विशाल सहरावत, टिंकू, पवन, अनुज रहे।

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि गजरौला पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को पकड़ा गया। इनके पास से सात बाइक बरामद की गईं हैं। अवैध तमंचा और कारतूस भी मिले हैं। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि इन बाइकों को गाजियाबाद और बिजनौर से चोरी किया गया है। पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें : संभल : पुलिस ने पांच शातिर ठगों को किया गिरफ्तार, 75 लाख के 12 ट्रैक्टर बरामद

संबंधित समाचार