बहराइच: एक वर्ष से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिहिपुरवा/बहराइच। जिले के मोतीपुर पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी अपराधी को नानपारा लखीमपुर मार्ग के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के लौकाही अब्दुल्लापूरवा गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र सुभाष चंद्र के यहां 28 मार्च 2021 को चोरी हुई थी। पुलिस ने तहरीर …
मिहिपुरवा/बहराइच। जिले के मोतीपुर पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी अपराधी को नानपारा लखीमपुर मार्ग के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के लौकाही अब्दुल्लापूरवा गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र सुभाष चंद्र के यहां 28 मार्च 2021 को चोरी हुई थी।
पुलिस ने तहरीर पर जांच करते हुए मरारू पुत्र सुबराती, बिल्ला पुत्र छोटे खां, इंतेखाब पुत्र इस्माइल, सरपट पुत्र असलम और अबरार उर्फ लेंगड़े पुत्र शब्बीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को जेल भेज दिया था। जबकि अबरार उर्फ लेंगड़े फरार चल रहा था। उसके ऊपर पुलिस ने 10 हजार का ईनाम घोषित किया था।
थानाध्यक्ष ब्रिजानंद सिंह ने बताया कि एक वर्ष से फरार चल रहे इनामी अपराधी अबरार के नानपारा लखीमपुर मार्ग स्थित कुड़वा के निकट रविवार को होने की सूचना मिली। इस पर थानाध्यक्ष के साथ उप निरीक्षक विपिन सिंह, हेड कांस्टेबल रविशंकर पाण्डेय, जान मोहम्मद और मुलायम यादव की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: जमीनी विवाद में मारपीट, चार घायल, पुलिस ने तहरीर लेकर शुरू की जांच
