अयोध्या: गर्म हवाओं से बढ़े लू के आसार, गर्मी के तेवरों से मचा है हाहाकार
अयोध्या। प्रचंड गर्मी ने इस बार लोगों को झकझोर कर रख दिया है। रोज चढ़ते तापमान से गर्मी का प्रकोप चरम पर है। वहीं रविवार को गर्म हवाओं के चलते दो एक दिन में लू के आसार भी बढ़ गए हैं। मौसम विभाग ने भी लू चलने की सम्भावना जताई है। वहीं घरों से बाहर …
अयोध्या। प्रचंड गर्मी ने इस बार लोगों को झकझोर कर रख दिया है। रोज चढ़ते तापमान से गर्मी का प्रकोप चरम पर है। वहीं रविवार को गर्म हवाओं के चलते दो एक दिन में लू के आसार भी बढ़ गए हैं। मौसम विभाग ने भी लू चलने की सम्भावना जताई है। वहीं घरों से बाहर निकल रहे लोग मुंह पर गमछा बांध कर चलने को मजबूर हैं। धूल भरी गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों का राह चलना भी दुश्वार हो गया है।
इस साल अप्रैल में ही पड़ रही बला की गर्मी ने हाहाकार मचा रखा है। मई-जून जैसे हालातों के बीच तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। गर्मी के प्रकोप का आलम यह है कि दोपहर में सड़कों पर आवाजाही न के बराबर हो रही है। बेहद जरुरी काम होने के कारण ही लोग बाहर निकल रहे हैं। घरों में एसी और कूलर का उपयोग भी बेतहाशा हो रहा है।
आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्शियस रेकार्ड किया गया है। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 66 प्रतिशत और न्यूनतम 40 प्रतिशत दर्ज की गई है। हवा की गति : 6.9 किलोमीटर प्रति घंटा और दिशा उत्तरी-पश्चिमी रही। पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क बना रहेगा। पश्चिमी हवा के सामान्य व सामान्य से तेज गति से चलने एवं औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण लूं जैसी स्थिति पैदा होने के भी आसार हैं।
पढ़ें-विश्व मलेरिया दिवस: समय से जांच कराकर कराएं इलाज, मलेरिया से पाएं निजात
