छत्तीसगढ़: 23 लोकल ट्रेनों का 24 अप्रैल से संचालन हुआ बंद, सीएम बघेल ने जताई आपत्ति
रायपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वालीं 23 लोकल ट्रेनों का 24 अप्रैल से संचालन बंद कर दिया गया है। इन ट्रेनों के ट्रैक पर अपग्रेडेशन का काम होना है। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेलवे को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से लिखे गए पत्र में ट्रेनों का संचालन जारी रखने …
रायपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वालीं 23 लोकल ट्रेनों का 24 अप्रैल से संचालन बंद कर दिया गया है। इन ट्रेनों के ट्रैक पर अपग्रेडेशन का काम होना है। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेलवे को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से लिखे गए पत्र में ट्रेनों का संचालन जारी रखने का आग्रह किया गया है।
दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 23 अप्रैल को एक आदेश जारी किया गया। इसके तहत 24 अप्रैल से अगले एक महीने तक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 23 एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। ये ट्रेनें प्रतिदिन छत्तीसगढ़ के विभिन्न रेल मार्गों से होकर गुजरती हैं।
इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: माओवादियों ने बंदूक की नोंक पर यात्रियों को बस से उतारा फिर लगाई आग
