अमरोहा : हाईवे किनारे अचानक झाड़ियों में लगी आग
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। रविवार की रात्रि 10 बजे गजरौला-हसनपुर हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों में भयंकर आग लग गई। आग की तेज लपटें उठते देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। रविवार रात हसनपुर-गजरौला मार्ग पर स्थित सिहाली जागीर के समीप रोड किनारे खड़ी …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। रविवार की रात्रि 10 बजे गजरौला-हसनपुर हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों में भयंकर आग लग गई। आग की तेज लपटें उठते देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
रविवार रात हसनपुर-गजरौला मार्ग पर स्थित सिहाली जागीर के समीप रोड किनारे खड़ी झाड़ियों में आग लग गई और देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठनी शुरू हो गई। आग की तेज लपटें उठते देख ग्रामीण उस ओर दौड़े। लेकिन आग इतनी भयंकर थी,कि ग्रामीण उसके नजदीक पहुंचने का साहस भी नहीं जुटा पाए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल के अधिकारियों को दी।
वहीं सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी समय तक हाइवे पर धुंआ ही धुंआ नजर आता रहा। वहां से गुजर रहे लोगों को दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान मार्ग पर चलने वाले वाहनों के पहिए थम गए। जिसकी वजह से यातायात प्रभावित रहा और जाम लग गया। वहीं, आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने भी राहत की सांस ली। शादाब ने बताया कि हसनपुर-रहरा मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों में रविवार की रात भयंकर आग लग गई। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों के पहिए थम गए। आनन-फानन में दमकल कर्मियों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
ये भी पढ़ें:- पिथौरागढ़: महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, नेपाल जाने की फिराक में था
