बरेली: रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए सभी धर्मों के लोग, दिया अमन का संदेश
बरेली, अमृत विचार। शमा एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की ओर से सिविल लाइंस में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए। मोहम्मद शादाब ने बताया कि सोसायटी की ओर से हर साल रोजा इफ्तार पार्टी होती रही है लेकिन पिछले 2 सालों से कोरोना वायरस के चलते सामूहिक रोज़ा …
बरेली, अमृत विचार। शमा एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की ओर से सिविल लाइंस में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए। मोहम्मद शादाब ने बताया कि सोसायटी की ओर से हर साल रोजा इफ्तार पार्टी होती रही है लेकिन पिछले 2 सालों से कोरोना वायरस के चलते सामूहिक रोज़ा इफ्तार नहीं हो सका था।
जनसेवा टीम ट्रस्ट के अध्यक्ष पम्मी वारसी ने कहा कि रमजान की इबादत में दुआ कर रहे हैं कि हमारा भाईचारा हमेशा कायम रहे। हमारा देश और जनता खुश और आबाद रहे। इस दौरान जेसी पालीवाल, पाशा मियां निजामी नियाजी, मो. फैजी, मोहम्मद कासिम, मौलाना शाहबुद्दीन रजवी, निसार पहलवान, अब्दुल वाजिद खान, बब्बू मियां, अजय गाबा, डॉ सीताराम राजपूत आदि लोग शामिल रहे।
ये भी पढ़ें-
