पूर्व सीएम रमन ने बघेल पर साधा निशाना, कहा- छत्तीसगढ़ में चल रहा गुंडाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आंदोलन कर रहे किसानों को एनआडीए परिसर से बलपूर्वक हटाने पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार पर हमला बोला। ट्वीट कर डॉ. रमन ने कहा कि जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। गुंडाराज चल रहा छत्तीसगढ़ में, विरोध की हर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आंदोलन कर रहे किसानों को एनआडीए परिसर से बलपूर्वक हटाने पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार पर हमला बोला। ट्वीट कर डॉ. रमन ने कहा कि जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। गुंडाराज चल रहा छत्तीसगढ़ में, विरोध की हर आवाज़ को कुचला जा रहा है। भूपश बघेल यह तानाशाही छत्तीसगढ़ के अन्नदाता बर्दास्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। बस कुछ महीने और इनका अहंकार भी हारेगा।

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: 23 लोकल ट्रेनों का 24 अप्रैल से संचालन हुआ बंद, सीएम बघेल ने जताई आपत्ति